इस्काॅन द्वारा आयोजित भजन-कीर्तन कार्यक्रम में शामिल हुए आदित्य विक्रम

जायसवाल,कहा, "भजन-कीर्तन,भक्ति से मिलती है आंतरिक शक्ति"

Dec 11, 2020 - 05:29
 30
इस्काॅन द्वारा आयोजित भजन-कीर्तन कार्यक्रम में शामिल हुए आदित्य विक्रम


रांची। एकादशी के उपलक्ष पर इस्कॉन, रांची द्वारा आयोजित कीर्तन और भजन कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल शामिल हुए। इस दरम्यान उन्होंने कीर्तन-भजन कर प्रसाद भी ग्रहण किया तथा उनका मार्गदर्शन एवं उपदेश प्राप्त किया।
श्री जायसवाल ने कहा कि हर मनुष्य को अपने जीवन में भगवान की भक्ति में लीन होना चाहिए, तभी उनका कल्याण हो पाएगा। मनुष्य को अपने कर्मों को नहीं भूलना चाहिए। एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।
भजन-कीर्तन कार्यक्रम में लीला पुरूषोतम दास, आईआईटी कानपूर, मधुसूदन मुकुंद दास, आईआईटी कानपुर, डाॅ. पदमाचरण बेहरा, इस्काॅन, रांची, कमलेश कृष्णा दास, एनआईएफएफटी, रांची शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0