एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

Apr 8, 2021 - 05:14
एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

रांची . एनएसयूआई झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलकर मेडिकल, डेंटल ,नर्सिंग, पारा मेडिकल के छात्रों के समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि यदि मेडिकल कॉलेजों को हमेशा लॉकडाउन के समय बंद किया जाएगा तो शिक्षण कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न होगी. छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा जो कि उनके भविष्य के लिए बहुत घातक साबित होगा. उन्होंने कहा कि यह प्रोफेशन पूरी तरह प्रैक्टिकल एवं थ्योरी पर निर्भर है. जो कि डिजिटल माध्यम से संभव नहीं है. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि मेडिकल स्टूडेंट्स के शिक्षण कार्यक्रम को जारी रखने की अनुमति शिक्षण संस्थाओं को प्रदान करें. प्रतिनिधिमंडल में जिला संयोजक मुशर्रफ हुसैन, आकाश शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0