एनसीसी कैडेट्स ने चलाया सफाई अभियान

Oct 1, 2022 - 05:16

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया। पुनीत सागर अभियान के तहत 6 बिहार बटालियन एनसीसी के बैनर तले विष्णु पद देवघाट में सफाई अभियान चलाया गया। पुनीत सागर अभियान का नेतृत्व बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल एमके शुक्ला ने किया। इस दौरान नो टू प्लास्टिक की थीम पर नदी के आसपास से करीब 30 किलो कचरा चुना गया और लोगों को जागरुक भी किया गया। कैडेटों ने स्वच्छ भारत, प्लास्टिक को ना कहें, स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत आदि के नारे लगाए।कार्यक्रम के दौरान कैडेटों ने स्थानीय लोगों से अपने आसपास और जल निकायों को प्लास्टिक और कचरा मुक्त रखने की भी अपील की। उन्होंने स्थानीय लोगों को सलाह दी कि वे कचरे और प्लास्टिक को फल्गु नदी में फेंकने के बजाय उचित तरीके से निपटाएं।नदी को साफ-सुथरा रखने के लिए कैडेटों के इस प्रयास आम लोगों को प्रेरणा मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0