कोरोना वारियर्स को जोहार, आपका कार्य अद्भुत.. हेमन्त सोरेन
मैं सभी कोरोना वारियर्स ,चिकित्सक, पारा मेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी तथा अन्य सभी को धन्यवाद देता हूं, जोहार करता हूं।
रांची
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोरोना वारियर्स जिस लगन और निष्ठा से झारखण्ड वासियों की सेवा कर रहे हैं, वह अद्भुत है। मैं सभी कोरोना वारियर्स ,चिकित्सक, पारा मेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी तथा अन्य सभी को धन्यवाद देता हूं, जोहार करता हूं। हमें मिलकर कोरोना के संक्रमण को परास्त करना है।
कोरोना और हेपटाइटिस-बी संक्रमित का हुआ ऑपेरशन…
मुख्यमंत्री को रिम्स प्रबंधन ने जानकारी दी कि एक कोविड मरीज, जिसकी आंत फट गई थी। उसका आपातकालीन ऑपेरशन किया गया। मरीज हेपटाइटिस-बी से भी संक्रमित है। आपरेशन से संक्रमण का खतरा अधिक होने के बावजूद मरीज की जान बचाने के लिए ऑपेरशन किया गया। मरीज की स्थिति अभी स्थिर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











