क्विज प्रतियोगिता परीक्षा में सफल छात्र/ छात्राओं को किया गया सम्मानित

Sep 28, 2022 - 05:09

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । फ़्यूचर लाइन क्विज प्रतियोगिता परीक्षा सोमवार परीक्षा आयोजित किया गया था। क्विज में लगभग 15 से 20 संस्थानों से करीब 600 से अधिक छात्रों ने भाग जिसमें 10 छात्र ने सफलता प्राप्त किया । प्रथम स्थान संतोष कुमार, तुलसी कुमारी, बिट्टू कुमार, अंश कुमार, दूसरा स्थान नाजिया परवीन, रवि कुमार, मो. काशिफ, यश कुमार और तीसरा स्थान रौशन कुमार ने परचम लहराया
क्विज निर्देशक मो. इरफान ने बताया कि यह क्विज प्रतियोगिता परीक्षा देने से बच्चों में काफी उत्साहित दिखने को मिला । क्विज मैनेजमेंट साहिल राज कुमार ने यह जानकारी दिया की यह क्विज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पाठ्यक्रम पर आधारित परीक्षा हुआ, और सफल छात्राओं को शुभकामनाएं दिये। सफल रहे छात्र को फ़्यूचर लाइन कोचिंग संस्थान के निर्देशक मो. दाऊद के द्वारा समानित कराया गया और सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिये और बच्चों को अच्छा से पढ़ाई करने का टिप्स और गुण दिये। इस कार्यक्रम में नीरज कुमार सोनू कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0