गरीब व असहाय के बीच मुखिया ने किया कंबल का वितरण

Jan 6, 2020 - 09:00
गरीब व असहाय के बीच मुखिया ने किया कंबल का वितरण

बंदगांव : नकटी पंचायत भवन में मुखिया लक्ष्मी जोंकों एवं उपमुखिया मिथुन गागराई द्वारा 80 जरूरतमंद गरीब एवं  असहाय  लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया। इस मौके पर  मुखिया लक्ष्मी जोंकों ने कहा कि  सभी वार्ड सदस्य  अपने अपने  वार्ड में  गरीब एवं असहाय लोगों को  चिन्हित करें और  सूची बनाकर  जल्द से जल्द दें।जिससे भीषण ठंड में  गरीब लोगों को  राहत मिल सके। उन्होंने कहा  हमारी कोशिश है कि  गरीब व्यक्तियों को ही  कंबल मिले। उन्होंने कहा कि नकटी पंचायत का सभी गांव जंगल क्षेत्र में होने के कारण ठंडा के मौसम में यहां ठंड बहुत अधिक पड़ती है। जिससे ठंड से अब तक कई लोग बीमार हो जाते हैं एवं उनकी मौत भी हो जाती है‌। इसलिए सरकार की ओर से इस बार समय पर कंबल उपलब्ध कराया गया है। जिसका लाभ सभी गरीब लोगों को मिलेगा। उप मुखिया मिथुन गागराई ने कहा इस बार नकटी पंचायत में झारखंड सरकार की ओर से 224 कंबल दिया गया है । जिसे  नकटी पंचायत के 14 वार्ड में  बांटा जाएगा। जितने भी व्यक्ति को  कंबल नहीं मिल पाया है  उन सभी को जल्द ही फिर से शिविर लगा कर नकटी पंचायत भवन में  कंबल दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जिनका भी घर जंगल के पास है उन सभी लोगो को कंबल मिले। उन्होंने कहा कि नकटी पंचायत में ठंड काफी है इसलिए लोग सरकार की इस योजना का लाभ ले। उन्होंने कहा कि जो बहुत गरीब और असहाय है वैसे लोगो को कम्बल दी जा रही है। इस मौके पर हुडंगदा मुखिया विजय नाग,दोराय जोंकों, रंजीत मंडल,   जीवन सिंह  कुंतिया,कृष्णा सांडिल,कैलाश बोदरा,सुनील लागुरी, गोंडो बोदरा, बलराम हेम्ब्रम,  गिरधारी नायक,  साधु नायक , समेत  नकटी  ,तेंदा, जोंकों, क़ुरजुली, कंसारा  पोंगडा इंद्र रुआं के  ग्रामीण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0