जी.डी. पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर निःशुल्क मेगा मेडिकल कैम्प आयोजन

Nov 14, 2021 - 11:07
जी.डी. पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर निःशुल्क मेगा मेडिकल कैम्प आयोजन

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । शहर के लखीबाग, मानपुर स्थित जी.डी. पब्लिक स्कूल में रविवार को बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में निःशुल्क मेगा मेडिकल कैम्प आयोजन किया गया है। साथ ही कोरोना वैक्सीन एवं जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सह समाजसेवी धर्म शाही एवं निदे॔शिका स्नेहा शाही के सौजन्य से एक दिवसीय निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया । जिसमें डॉ बी.डी. शर्मा (शिशु रोग), डॉ अनुराग कुमार(दंत चिकित्सक) उपस्तिथ थे। हजारों की संख्या में विद्यार्थीगण, स्थानीय लोग एवं शिक्षागण उपस्तिथ होकर कोरोना जाँच एवं वैक्सीन कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए करवाया गया। साथ में बच्चों का कार्यक्रम बाल दिवस समारोह प्रतियोगिता करवाया गया। प्रथम स्थान आने वाले छात्रों को इनाम, उपहार दिया। साथ ही आम जनता को निःशुल्क दवाईया भी दिया गया। बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0