झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस की ऑनलाइन मीटिंग संपन्न

समस्याओं से संबंधित रोडमैप तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष को सौंपने का निर्देश

Jun 5, 2024 - 10:10
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस की ऑनलाइन मीटिंग संपन्न

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को प्रोफेशनल कांग्रेस के चैप्टर अध्यक्षों, को-आॅर्डिनेटरों व पदाधिकारियों के साथ जूम एप्प के माध्यम से आॅनलाइन मीटिंग संपन्न हुई। बैठक में एआईपीसी के सभी चैप्टर की गतिविधियों पर एक रोड मैप बनाने संबंधी निर्णय लिया गया।
वीडियो कांफ्रेंसिंग मीटिंग में पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि एक सक्रिय समिति का गठन करने की आवश्यकता है। चैप्टर के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में समिति के सदस्य होने के लिए प्रत्येक चैप्टर से कॉर्डिनेटर का चयन करें, समिति को सभी कार्यों के बारे में राज्य कॉर्डिनेटर को रिपोर्ट करने होंगे, जो अंतिम अनुमोदन के लिए अंततः प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा जाएगा। समिति को अगले तीन महीनों के लिए कार्ययोजना और चिन्हित क्षेत्रों के रोड मैप प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
इसके साथ ही महीने में एक बार प्रदेश अध्यक्ष के साथ समितियों की बैठक आयोजित किए जाने पर सहमति जताई गई। वर्तमान परिदृश्य पर न्यूनतम एक वेबिनार प्रत्येक चैप्टर में कमेटी द्वारा आयोजित किया जाने का भी निर्णय लिया गया। इस संबंध में प्रत्येक चैप्टर के स्ट्रीट्स मैनेजमेंट डेस्क को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल द्वारा सुझाव दिए गए। बैठक में सभी कॉर्डिनेटर से कहा गया कि वे अंतिम मंजूरी के लिए अगले तीन महीने के लिए अपने क्षेत्र के बारे में एक सप्ताह के भीतर राज्य कॉर्डिनेटर को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दें।
आॅनलाइन बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम के साथ प्रोफेशनल कांग्रेस के सुयश सिन्हा, अभिषेक मानव, विजेता वर्मा, प्रो. डीके सिंह, भुवनेश ठाकुर, असफर चिंटू, ख्याति मुंजाल, करिश्मा जायसवाल, कोमल कृति, प्रभात बाखला शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0