तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सुबोधकांत सहाय ने किया चुनाव प्रचार

डोर-टू-डोर कैंपेनिंग कर मांगे वोट

Apr 4, 2021 - 09:26
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सुबोधकांत सहाय ने किया चुनाव प्रचार

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने रविवार को तमिलनाडु के वेलाचेरी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार हसन मौलाना के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन श्री सहाय ने चार घंटे तक डोर-टू-डोर कैंपेनिंग किया। उन्होंने पदयात्रा कर मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
श्री सहाय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देशहित और जनहित के प्रति समर्पित है। कांग्रेस की नीतियों से जनता लाभान्वित होती रही है।
श्री सहाय के साथ चुनाव प्रचार में काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0