नहीं रुक रही वहशियों की हैवानियत : गर्भवती को जिन्दा जलाया।

80 प्रतिशत तक जली पीड़िता, पुलिस (Police) ने मामले की जांच के लिए गठित की टीम, आरोपी वारदात के बाद से ही फरार.

Dec 19, 2019 - 06:53
नहीं रुक रही वहशियों की हैवानियत : गर्भवती को जिन्दा जलाया।

बेतिया. बिहार के बेतिया (Betiya) में यूपी के उन्नाव (Unnav Gang Rape) जैसी ही हैवानियत दोहरा दी गई है. यहां पर एक युवक ने युवती को कैरोसीन छिड़क कर आग लगा दी. जानकारी के अनुसार युवती गर्भवती है और 80 प्रतिशत जल गई है. वारदात जिले के नरकटियागंज के महम्मदपुर की है. बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था और गर्भवती होने के बाद से ही युवती शादी का दबाव बना रही थी, जिसके बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया.

गर्भवती थी पीड़िता
पुलिस ने इसे रेप की घटना नहीं माना है. बेतिया की एसपी निताशा गुड़िया के अनुसार युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था और पीड़िता गर्भवती हो गई थी. जिसके बाद वह आरोपी युवक पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी. माना जा रहा है कि इसी के बाद आरोपी ने उसे जिंदा जला कर मारने का प्रयास किया. एसपी ने बताया कि पीड़िता या उसके परिवार ने इस मामले में रेप की लिखित शिकायत नहीं की है.

पुलिस के अनुसार मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है. आरोपी वारदात के बाद से ही फरार है. पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है. आरोपी की तलाश में पुलिस कई जगह दबिश दे रही है.

उन्नाव की याद दोहराई
गौरतलब है कि उन्नाव में रेप आरोपियों ने ही जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद कैरोसीन छिड़क कर जिंदा जला दिया था. जिसके बाद 90 प्रतिशत झुलसी पीड़िता ने दो दिन बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था. वारदात के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0