नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

गया जी। कालीबाड़ी स्थित किसान मोर्चा कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 81वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके राष्ट्रभक्ति, साहस, त्याग और संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहें और भारत माता की जय के नारों से परिसर गूंज उठा। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सह मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि नेताजी केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि भारतीय युवाओं के लिए साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रतीक थे। उन्होंने व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं और प्रतिष्ठित करियर का त्याग कर देश की स्वतंत्रता को अपना लक्ष्य बनाया। उन्होंने कहा कि नेताजी का प्रसिद्ध आह्वान “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” आज भी देशभक्ति और बलिदान की भावना जगाता है। कार्यकारी अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह ने कहा कि नेताजी का जीवन सिखाता है कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, मजबूत संकल्प से रास्ते निकाले जा सकते हैं। आज उनके विचार “राष्ट्र पहले, स्वयं बाद में” और भी प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर संतोष ठाकुर, सुनील बम्बईया, दीपक पाण्डेय, गोपाल यादव, राजीव सिन्हा, कमल बारिक, कमल सिन्हा, महेश यादव, बब्लू गुप्ता, मंटू कुमार, सुनील रविदास, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Aug 18, 2026 - 19:17
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0