पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती भाजपा महानगर कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Sep 26, 2022 - 05:07

अमरेन्द्र कुमार सिंह

गया । सक्षम और समृद्ध भारत के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ‘एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय’ के प्रणेता पं० दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती भाजपा गया महानगर कार्यालय पितामहेश्वर में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व मंत्री व नगर विधायक डॉ० प्रेम कुमार ने श्रधेय उपाध्याय जी के व्यक्तित्व एवं उनके विचारों को साझा करते हुए कहा कि उनके विचार और कार्य हमे राष्ट्रहित के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। साथ ही इस अवसर प्रधानमंत्री मन की बात सुनी गई। जिसमें पीएम मोदी ने भारत लाए गए चीजों का जिक्र करते हुए मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की और बताया कि एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जो चितो की निगरानी करेगी और यह देखेगी की वे यहां के माहौल में कितने घुल मिल पाए हैं। पीएम मोदी ने पं० दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि भी दी और देशभर में स्वच्छता के प्रयासों के बारे में बात की। उन्होंने लोगों से खादी और हथकरघा उत्पाद खरीदने का भी आग्रह किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश भाजपा नेता व संभावित गया नगर निगम मेयर प्रत्याशी प्रमोद चौधरी, भाजपा बुनकर नेता दुखन पटवा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, कंचन कुमार सिन्हा, जिला मंत्री संतोष ठाकुर, दीपक पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा दिलीप तांती, पाल, आशीष आर्य, मुकेश चंद्रवंशी, उपेंद्र पासवान, प्रमोद बासफोर, दीनानाथ प्रसाद सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0