पत्रकारों को कोरोना योद्धा का दर्जा देने की मांग को लेकर आदित्य विक्रम ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

May 5, 2021 - 05:24
पत्रकारों को कोरोना योद्धा का दर्जा देने की मांग को लेकर आदित्य विक्रम ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

रांची. झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को आज पत्र लिखकर मीडियाकर्मियों को कोरोना योद्धा का दर्जा देते हुए उन्हें फ्री वैक्सीनेशन दिए जाने की मांग की है.

श्री जायसवाल ने पत्र के माध्यम से मांग किया है कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में मीडियाकर्मी लगातार अपनी जान जोखिम में डाल कर सरकार के गाइडलाइन को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं और लोगों की परेशानियों को प्रशासन के समक्ष पहुंचा रहे हैं. चिकित्सकों, पारा मेडिकल कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों और सफाई कर्मियों की तरह ही पत्रकार भी कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहे हैं, इनके सहयोग के बिना इस लड़ाई में जीत मुश्किल है, इसलिए राज्य सरकार अविलंब मीडियाकमियों को कोरोना वारियर्स घोषित करते हुए फ्री वैक्शीन दिया जाए. मीडियाकर्मियों को कोरोना वारियर्स घोषित करने के साथ ही उनके या किसी परिजनों के संक्रमित होने पर सरकार अविलंब समुचित इलाज की सुविधा उपलब्ध कराएं.

श्री जायसवाल ने झारखंड के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से कोरोना महामारी में सजग प्रहरी के रूप में सेवा दे रहे मीडिया कर्मियों को कोरोना वारियर्स मानते हुए सबों को अविलंब फ्री में वैक्सीन देने की मांग की है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0