पुलिस ने लांजी के जंगलों से दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार

Apr 4, 2021 - 09:28
पुलिस ने लांजी के जंगलों से दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार

चक्रधरपुर: टोकलो थाना के लांजी जंगल से पुलिस ने माओवादी जोनल कमेटी के सदस्य कुख्यात नक्सली महाराजा प्रमाणिक के दस्ते के दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा (माओवादी) जेसीएम जोनल कमिटि मेम्बर महाराज प्रमाणिक उर्फ राज प्रमाणिक के दस्ता का सक्रिय सदस्य एतवा मुंडा उर्फ बुढ़न मुंडा उर्फ डोडरो मुंडा, उम्र 25 वर्ष, पिता बुधू मुंडा एवं उसके सहयोगी गालु मुंडा उर्फ लालु मुंडा उम्र 24 वर्ष, पिता समडाय मुंडा, दोनों ग्राम – रोलाहातु, थाना – कुचाई, जिला सरायकेला – खरसावाँ को लांजी के जंगलों से गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान उपरोक्त दोनों नक्सलियों के पास से प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन का सर्कुलर, पूर्वी रीजनल कमांडर का जनता के लिए संदेश की प्रति प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के पीएलजीए का पर्चा, प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन नया भर्ती साथियों की प्रारंभिक शिक्षा हेतु कुछ प्रश्न पुस्तिका, एवं प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन का राजनैतिक शिक्षण माला (पार्टी सदस्यों के लिए) बरामद किया गया। पकड़े गये दोनों व्यक्तियों द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया है कि वे प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के महाराज प्रमाणिक दस्ता के लिए काम करते हैं, तथा उनके आदेश पर टोकलो, पैदमपुर, लाँजी, रोलाहातु, दड़कदा, में घुम – घूम कर भाकपा (माओवादी) संगठन के विचार धारा को फैलाने का काम करते हैं। नवयुवकों को पीएलजीए में भर्ती होने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके अलावा एतवा मुंडा उर्फ बुढ़न मुंडा उर्फ डोडरो मुंडा द्वारा यह बताया गया है कि वह लाँजी पहाड़ पर पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ एवं सरायकेला – खरसावाँ जिला के कुचाई थाना अन्तर्गत निमडीह में पुलिस एवं महाराज प्रमाणिक दस्ता के साथ हुए मुठभेड़ में शामिल था।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी चन्द्रशेखर कुमार, पुलिस निरीक्षक, चक्रधरपुर अंचल, विलसन गुड़िया, थाना प्रभारी, टोकलो , रवि कुमार महतो पुअनि, टोकलो थाना एवं थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0