BIHAR पैरो में छाले है, हम नही रुकने वाले है, देश जोड़ने निकले है, हम गांधी वाले है:- कांग्रेस

Sep 14, 2022 - 05:00

अमरेन्द्र कुमार सिंह

गया । भारत जोड़ो यात्रा के आठवें दिन केरल में कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता, सिविल सोसाइटी के लोग एवम् आमजन श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में हमारे पैरो में छाले है, हम नही रुकने वाले है, देश जोड़ने निकले है, हम गांधी वाले है के नारो को बुलंद करते हुए ” नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो, जातपात का बंधन तोड़ो, भारत जोड़ो, के संकल्प के साथ चल रहे है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, मो आफताब आलम, विनोद बनारसी, टिंकू गिरी, सैयद असरफ इमाम, अरुण कुमार पासवान, सुरेंद्र मांझी, सुनील कुमार राम, आदि ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा की आपार सफलता, तथा यात्रा में जुड़े लाखो, लाख लोग की भीड़ से भाजपा, आर एस एस के लोग बौखलाए हुए है। भाजपा के लोग कभी राहुल गांधी जी के टी शर्ट, तो कभी उनके जूते, तो कभी कंटेनर की बाते कर आमजन को बरगलाने का काम कर रहे है, परंतु देश की महान जनता जो बढ़ती हुई कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है, वो उनकी एक नहीं सुन रही है । भारत के इतिहास में आजादी के बाद पहली बार कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 3570 किलोमीटर की पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जो अभी तेलंगाना से पार कर केरल में तीसरा दिन चल रहा है, यह यात्रा देश के 12 राज्यो एवम् 02 केंद्र शासित प्रदेश होते हुए 150 दिन में कश्मीर पहुंचेगी। भारत जोड़ो यात्रा देश में बढ़ती हुई असमानता, असहिष्णुता, जात पात, नफरत आदि को पूरी तरह दूर करेगी, तथा कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी , खाद्य सामग्रियों पर जी एस टी, सेना में कॉन्ट्रैक्ट भर्ती अग्निपथ योजना आदि मुद्दो पर निर्णायक आंदोलन जारी रहेगी।
02 अक्टूबर 2022 गांधी जयंती से 14 नवंबर 2022 पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती तक गया जिला में भी प्रखंडवार भारत जोड़ो यात्रा निकाला जाएगा, जिसमे महंगाई, बेरोजगारी, खाद्य सामग्रियों पर जी एस टी, सेना जैसे संस्थान में कॉन्ट्रैक्ट भर्ती अग्निपथ योजना, सुखाड़ सहित सभी स्थानीय मुद्दा के अविलंब निराकरण हेतु आवाज बुलंद किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0