प्रमाणपत्र एक पर दो महिलाओं को दी गयी शिक्षक की नौकरी, जांच के बाद बरखास्त

जानकारी प्राप्त होने पर प्रखंड शिक्षिका ने नालंदा डीएम से मामले की जांच का आग्रह किया था.

Jun 16, 2021 - 12:00
प्रमाणपत्र एक पर दो महिलाओं को दी गयी शिक्षक की नौकरी, जांच के बाद बरखास्त

नालंदा : जिले के घोड़ाकटोरा की प्रखंड मध्य विद्यालय की शिक्षिका सुषमा कुमारी के टीइटी (शिक्षक पात्रता टेस्ट ) प्रमाणपत्र पर दूसरी सुषमा कुमारी नामक महिला नूरसराय प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कैंडी में पंचायत शिक्षिका के रूप में काम कर रही थी. जानकारी प्राप्त होने पर प्रखंड शिक्षिका ने नालंदा डीएम से मामले की जांच का आग्रह किया गया, जिस उपरांत जांच में पाया गया कि पंचायत शिक्षिका सुषमा कुमारी ने नौकरी पाने के लिए प्रखंड शिक्षिका सुषमा कुमारी के टीइटी प्रमाणपत्र का इस्तेमाल किया. इसके बाद आरोपित पंचायत शिक्षिका को तत्कालीन बर्खास्त करते हुए परिवादी सुषमा कुमारी, प्रखंड शिक्षिका मध्य विद्यालय, घोड़ाकटोरा के इंटर का अंकपत्र को सत्यापन के लिए बिहारबोर्ड भेजा गया है.

गौरतलब है की लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रथम अपीलीय मामलों की सुनवाई करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि डीएम को दोषी पंचायत शिक्षिका सुषमा कुमारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए वेतन की नियमानुसार वसूली करने का आदेश दिया गया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0