प्रमोद चंद्रवंशी का गया में आगमन, अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया स्वागत

Oct 14, 2022 - 06:57

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । गुरुवार को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सह बिहार विधान पार्षद सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी का आगमन गया परिसदन में हुआ। आगामी 17 अक्टूबर 2022 को बिहार सरकार के विरुद्ध होने वाले विरोध मार्च को सफल बनाने को लेकर भाजपा कार्यकर्त्ताओं को मार्गदर्शन दिए। इसी क्रम में गया नगर निगम मेयर प्रत्याशी प्रमोद चौधरी एवं बुनकर नेता दुखन पटवा ने अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर उन्हें अभिनंदन किया। साथ ही श्री चंद्रवंशी ने आगामी 17 अक्टूबर को बिहार सरकार के विरोध होने वाले विरोध मार्च को सफल बनाने को लेकर प्रमोद चंद्रवंशी ने गया जिला के कई कार्यकर्ताओं को चढ़-बढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किये। इस मौके पर वाणिज्य प्रकोप प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी विकास कुमार, भाजपा जिला मंत्री संतोष ठाकुर, युवा नेता अजय कुमार सिन्हा,‌ अशोक भारती, मुकेश चंद्रवंशी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें अभिनंदन करने का काम किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0