बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोना के इलाज के लिए आयुर्वेदिक कोरोनिल दवा

3 दिन के अंदर 69% मरीज पॉजिटिव से निगेटिव हो गए और 7 दिन के अंदर 100% रोगी ठीक हो गए।

Jun 23, 2022 - 04:56
बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोना के इलाज के लिए आयुर्वेदिक कोरोनिल दवा

नई दिल्ली : योग गुरू बाबा रामदेव ने आयुर्वेदिक दवा से कोरोना के इलाज का सफल दावा किया है। इसके लिए कोरोनिल नाम से दवा लॉन्च की है। इसे पतंजलि योगपीठ ने तैयार किया है।

रामदेव का दावा है कि इस दवा की क्लिनिकल केस स्टडी में 280 मरीजों को शामिल किया। 100 लोगों के ऊपर क्लीनिकल कंट्रोल ट्रायल की गई। 3 दिन के अंदर 69% मरीज पॉजिटिव से निगेटिव हो गए और 7 दिन के अंदर 100% रोगी ठीक हो गए।

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 40 हजार 450 हो गया है। बीते 24 घंटे में 13 हजार 548 नए केस आए। 10 हजार 879 मरीज ठीक हुए और 312 की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 3721 नए मामले महाराष्ट्र में आए और सबसे ज्यादा 113 मौत भी यहीं हुईं। दिल्ली में 2909 मरीज बढ़े, जबकि सबसे ज्यादा 3589 मरीज ठीक हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0