भगेरिया फांउडेशन 14 व श्री शिरडी साईं भक्त मंडल ने 19 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया

May 5, 2021 - 05:23
भगेरिया फांउडेशन 14 व श्री शिरडी साईं भक्त मंडल ने 19 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया

चक्रधरपुर: मानव सेवा, जनकल्याण एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली स्वयंसेवी संस्था भगेरिया फाउंडेशन ने वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमित लोगों के सहायतार्थ चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सह नोडल अधिकारी अभिजीत सिन्हा को 14 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया है। इस संदर्भ में भगेरिया फाउंडेशन के प्रमुख विनोद भगेरिया ने कहा कि 14 आॅक्सीजन सिलेंडर मानवसेवा के लिए समर्पित किया गया है। वहीं, श्री शिरडी भक्त मंडल द्वारा 19 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य कोविड सेंटर में नोडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ग्यासुद्दीन को सौंपा गया। चक्रधरपुर के दो सामाजिक संगठन के द्वारा 33 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने पर चक्रधरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने दोनों सामाजिक संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने भी कोविड-19 के मद्देनजर सामाजिक संस्था भगेरिया फाउंडेशन व श्री शिरडी साईं मंडल द्वारा मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0