भविष्य बदलने का झूठ बोलकर युवती को दिया झांसा और लूटी इज्जत, हैवान गिरफ्तार

गिरफ्तार शख्स पर नौकरी और घरेलू समस्याओं के समाधान का झांसा देकर एक युवती की इज्जत लूटने का भी गंभीर आरोप हैं.

Jun 21, 2021 - 06:56
Jun 5, 2024 - 06:58
भविष्य बदलने का झूठ बोलकर युवती को दिया झांसा और लूटी इज्जत, हैवान गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पुलिस ने एक ऐसे हैवान दरिंदे को गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं को भविष्य बताने का झांसा देता था और उनकी इज्जत लूट लेता था. गिरफ्तार शख्स पर नौकरी और घरेलू समस्याओं के समाधान का झांसा देकर एक युवती की इज्जत लूटने का भी गंभीर आरोप हैं. दरअसल, सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस अंतर्गत बागडोगरा थाने की पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोप में एक ज्योतिषी को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान उत्तर दिनाजपुर जिले निवासी रहमत अली उर्फ मोहम्मद हासिम के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार रहमत अली पेशे से ज्योतिष का काम करता है. आरोपी ने युवती को झांसे में लिया और उसे नौकरी दिलाने, सारी समस्याओं के समाधान का झूठ भी लिया. आरोपी ने युवती से मोटी रकम की मांग की और उत्तर दिनाजपुर जिले के पंजीपारा इलाके में अपने घर में बुलाया. युवती के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रहमत अली ने 18-26 अप्रैल के बीच नींद की गोलियां खिलाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. उसे जाने मारने की धमकी भी दी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0