महिला शक्ति मंच ने मनाया वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव

Apr 24, 2021 - 07:28
महिला शक्ति मंच ने मनाया वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव

जमशेदपुर : वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को जमशेदपुर में महिला शक्ति मंच ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांसुमन अर्पित किया। इस मौके पर मंच की ओर से एमजीएम अस्पताल के गरीब मरीजों के परिजनों के बीच भोजन का वितरण किया गया। मंच में शामिल महिलाओं ने इस कार्यक्रम मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी ने बाबू कुंवर सिंह के विजायोत्सव कार्यक्रम को आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिला मंच क़ी सह संरक्षिका अनिमा दास ने उनके शौर्य गाथा का वर्णन करते हुए कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह आजादी की लड़ाई के महान योद्धा थे। भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक जीवनपर्यंत अंग्रेजी हुकूमत से लड़ते रहे। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सन् 1857 में विद्रोह का बिगुल फूंकते हुए दानापुर से लखनऊ तक जीत का परचम लहराया। ब्रिगेडियर डगलस की फौज उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकी। 23 अप्रैल, 1858 को बाबू वीर कुंवर सिंह ने जगदीशपुर के अपने किले पर कब्जा कर अंग्रेजी हुकूमत को जबरदस्त शिकस्त दी थी। उन्होंने यह साबित कर दिया था कि 80 साल की उम्र में भी देश प्रेम का जज्बा रखने वाला भी वीर योद्धा बन सकता है। कार्यक्रम मे मंच की अध्यक्ष मंजू शर्मा, सचिव यशोदा देवी, कोषाध्यक्ष सीमा देवी, सह सचिव सरोज देवी, रीना दास, सुमित्रा कुमारी, रिमझिम, गुड़िया देवी, रजनी देवी, देवाशीष, धर्मेंद्र साव सहित अन्य उपस्थित थे। विजयोत्सव समारोह को सफल बनाने में रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट, जमशेदपुर, के चेयरमैन मनोज मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0