मानपुर में राष्ट्रीय सनातन योद्धा मंच और तिरंगा ब्लड ग्रुप ने किया होली मिलन समारोह आयोजन

Mar 7, 2023 - 11:47
मानपुर में राष्ट्रीय सनातन योद्धा मंच और तिरंगा ब्लड ग्रुप ने किया होली मिलन समारोह आयोजन

गया । मानपुर के बागेश्वरी स्थान में राष्ट्रीय सनातन योद्धा मंच के बैनर तले होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, मेयर प्रत्याशी प्रमोद कुमार आनंद, प्रमोद कुमार चौधरी, राष्ट्रीय संरक्षक सचिन राज उपस्थित थे। इस मौके पर मुन्ना पटवा, विजय पटवा, धर्म शाही, प्रेम नारायण पटवा, राजीव शर्मा, आकाश‌ प्रियदर्शी, पप्पू, अजय कुमार, पंकज गुप्ता, सौरभ गुप्ता, आकाश गुप्ता, संजीव शर्मा, अरविंद कुमार, अंकित गुप्ता, राजू रजक, बुनकर नेता दुखन पटवा,शैलेश श्रीवास्तव इत्यादि लोग मौजूद थे। काफी संख्या मे लोग ने एकत्रित हों कर होली मिलन समारोह को सफल बनाया। प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया कि बताया कि होली पर्व आपस में प्रेम एवं सद्भाव का संदेश देता है, जिससे हम अपने पुराने मतभेदों को भुलाकर एक नए ऊर्जा के साथ जीवन की शुरुआत करते हैं। सचिन राज ने सभा संबोधिन करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारा का पर्व है और हमसब इस पर्व को एक-दुसरे को रंग-गुलाल लगाकर मनाते है जिससे‌ आपसी भाईचार बढ़ता है तामाम प्रदेश वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं और आग्रह है कि होली होली पर्व अच्छे से मनाए होली खुशियों का पर्व है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0