युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति की ओर से सेनिटाइजर,मास्क,हैंड ग्लब्स वितरित

Apr 24, 2021 - 06:40
युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति की ओर से सेनिटाइजर,मास्क,हैंड ग्लब्स वितरित

रांची। युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह चंदेल के नेतृत्व में पिस्कामोड़ में जरूरतमंदों के बीच निशुल्क सैनिटाइजर, हैंड गलब्स, मास्क, ऑक्सीजन केन का वितरण किया गया। मौके पर अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि पूरे रांची शहर में जहां भी जरूरतमंदों को सुरक्षा किट की आवश्यकता होगी, उन्हें N95 मास्क, सैनिटाइजर , हैंड ग्लब्स,ऑक्सीजन केन निशुल्क देंगे। इस निशुल्क वितरण कार्यक्रम में मुख्यरुप से युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल, संरक्षक दीपक ओझा, मीरा देवी, शिव किशोर शर्मा, राजीव पांडे, रूपा बनर्जी, महिमा सिन्हा, राजू कुमार उपस्थित थे। समिति की ओर से सामाजिक दूरी का पालन करने, घर में रहें सुरक्षित रहने, फेस मास्क अवश्य पहनने, पुलिस,प्रशासन,डॉक्टरों के निर्देशों का पालन करने की लोगों से अपील की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0