राष्ट्रीय सनातन योद्धा संघ के द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्मोत्सव पर 51 किलो लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया:- सचिन‌ राज

Mar 30, 2023 - 05:15
राष्ट्रीय सनातन योद्धा संघ के द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्मोत्सव पर 51 किलो लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया:- सचिन‌ राज

गया । मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्मोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय सनातन योद्धा संघ की ओर से रामनवमी के अवसर पर मानपुर अड्डा चौकी स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर के समीप राम भक्तों के लिए 51 किलो लड्डू का भोग लगाकर वितरण किया गया। राष्ट्रीय सनातन योद्धा संघ के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन राज कहा कि भगवान श्री राम रोम-रोम में समाहित हैं, बस इन्हें महसूस करने की जरुरत है। श्री राम के चरित्र का अनुसरण कर ही दुनिया का कल्याण हो सकता है। हम युवाओं को अपनी आगे की पीढ़ी से बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है। हम उन्हीं की राह पर चलकर संस्था का संचालन कर कार्यक्रम को अंजाम तक पहुंचाते हैं। मैं सभी का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सनातन योद्धा संघ के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन राज, विश्वदीप कुमार, पीयूज राज अजीत, चंदन कुमार, अजय कुमार, अंकित कुमार,धीरज कुमार, पंकज कुमार गुप्ता, अनूप मालवीय एवं अनेकों संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0