वार्ड संख्या-49 में गया नगर निगम का 40वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया

Nov 17, 2022 - 08:20

अमरेन्द्र कुमार
गया । मानपुर बी एन सहाय लेन वार्ड संख्या-49 में गया नगर निगम का 40वां स्थापना दिवस समारोह गोपाल प्रसाद पटवा, प्रमोद कुमार चौधरी ,दुखन पटवा द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर, रसगुल्ला वितरण कर, 40 दीया जलाकर धूमधाम से मनाया गया। मानपुर क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल रहे। गोपाल पटवा ने मानपुर गया नगर वासियों सहित नगर निगम के पदाधिकारियों स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नगर निगम के सफाई कर्मियों , पदाधिकारियों, कर्मचारियों, वार्डवासियों को गया नगर निगम स्थापना दिवस की बहुत बहुत बधाई हार्दिक शुभकामनाएं दी है। गया नगर निगम के नेतृत्व में गया नगर निगम क्षेत्र भारत के महानगरों की तरह नागरिक सुविधा प्रदान करेगी ऐसी कामना की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0