विधायक ने पीड़ित परिवार से मिलकर मुआवजा का दिये संताबना

मुन्नी चन्द्रवंशी के जवान बेटा पानी मे डूबने से निधन हो गया था.

Jun 16, 2021 - 11:59
विधायक ने पीड़ित परिवार से मिलकर मुआवजा का दिये संताबना

गया : मानपुर प्रखंड के जनकपुर स्थित मधुमती आश्रम के पास रहने वाले मुन्नी चन्द्रवंशी के जवान बेटे का पानी मे डूबने से निधन हो गया था, इसी को लेकर पीड़ित परिवार से मिलने वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र सिंह उनके घर पहुंचे। मुन्नी चंद्रवंशी से मिलकर संताबना देते हुए कहा कि ही इस दुख की घड़ी में हम आपके साथ हैं, विधायक के वीरेंद्र सिंह ने अनुमंडल अधिकारी से बात कर पीड़ित परिवार को अभिलंब मुआवजा मुहैया कराने के लिए कहा। वीरेंद्र सिंह अपने क्षेत्र के अलावा कहीं भी गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए स्वयं जाकर उनकी मदद करते हैं। सिंह ने कहा कि लोगो कि सेवा एवं दुख-सुख में साथ देना ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है। इस मौके पर मानपुर नगर मंडल के अध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार प्रभाकर, बाला सिंह उर्फ बालाजी एवं कई कार्यकर्तागण उपस्थित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0