श्रावणी मेला: आरपीएफ का सघन सुरक्षा अभियान, यात्रियों को किया जागरूक
गयाजी। श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की सुरक्षा एवं स्टेशन परिसर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान आरपीएफ पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में उपनिरीक्षक इंदर कुमार, सहायक उपनिरीक्षक खुर्शीद खान एवं आरपीएफ के अन्य जवानों ने गया रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, फुट ओवर ब्रिज, प्रवेश एवं निकास द्वार सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच की। इस दौरान यात्रियों के सामान की गहन तलाशी ली गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं लावारिस वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखी गई। आरपीएफ टीम ने यात्रियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल अथवा रेलवे हेल्पलाइन पर देने के लिए जागरूक किया। चेकिंग अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। अभियान शांतिपूर्ण एवं सतर्कता के साथ संपन्न हुआ। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि श्रावणी मेला अवधि के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे विशेष सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0









