श्रीराम महोत्सव की भव्य शोभायात्रा

Mar 29, 2023 - 09:20
श्रीराम महोत्सव की भव्य शोभायात्रा

विश्व हिंदू परिषद रांची ग्रामीण जिला अंतर्गत मांडर एवं चान्हो प्रखंड के द्वारा ब्राम्बे, मुड़मा, मांडर होते हुए चान्हो तक विहिप, बजरंग दल, के संयुक्त तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपने अपने हाथों में भगवा झंडे लेकर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण एवं नारियल फोड़कर किया गया। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने जय श्री राम, भारत माता की जय, वंदे मातरम, आदि का गगन भेदी जय घोष लगा रहे थे। विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि प्रभु श्री राम सभी सरना सनातनियों के आदर्श हैं। उन्होंने सभी बिखरे शोषित, वंचित, बहिष्कृत समाज को संगठित करने का कार्य किया। और सभी के संगठित शक्ति से ही त्रिलोक विजेता रावण जैसे अत्याचारी से विजय प्राप्त की। कालांतर में उन्हीं के जन्मभूमि पर राजा विक्रमादित्य द्वारा जो राम मंदिर बनवाया गया था को तोड़कर बाबर ने मस्जिद का ढांचा खड़ा करने का प्रयास किया था। जिसे संगठित हिंदू शक्ति ने सन 1992 में केवल साढ़े तीन घंटे में ही धूल में मिला दिया था। आज हमें पुनः संगठित होने की आवश्यकता है। हमें जाति, पंथ, संप्रदाय, भाषा, अगड़े, पिछड़े के भाव को त्याग कर राष्ट्रभाव एवं हिंदुत्व के भाव को लेकर विहिप बजरंग दल जैसे राष्ट्रीय संगठन से जुड़कर अनुशासित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय साहू जिला मंत्री रोबिन कुमार, जिला बजरंग दल मिलन केंद्र प्रमुख गुलाब सिंह जिला बजरंग दल मिलन केंद्र प्रमुख प्रवीण सिंह राणा जिला सहसंयोजक प्रभास यादव रातू प्रखंड मंत्री ज्योति कुमार रातू सामाजिक समरसता प्रमुख राजकुमार मिश्रा बजरंग सिंह प्रवीण रॉय मांडर उपाध्यक्ष आशीष सिंह प्रखंड सह मंत्री अरुण सिंह प्रखंड संयोजक कुंवर साहू, जयदीप सिंह, विशाल सिंह, अभिनाश, मुन्नू, राजीव गुप्ता सहित सैकड़ो बजरंगी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0