समाज का एक सजग प्रहरी और जननायक खो दिया : सुबोधकांत सहाय

Apr 18, 2021 - 06:00
समाज का एक सजग प्रहरी और जननायक खो दिया : सुबोधकांत सहाय

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सिल्ली के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह मुंडा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्व.मुंडा सभी समुदाय के एक सर्वमान्य जननायक के रूप में जाने जाते थे। सर्व धर्म, समभाव की भावना से ओतप्रोत रहकर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान स्थापित की थी। हर वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय थे। जुझारू व्यक्तित्व के धनी स्व. मुंडा के निधन से काफी मर्माहत हैं। उन्होंने स्व. मुंडा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0