सिंदरी बस्ती में चलाया गया स्वास्थ्य जांच अभियान

कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सिन्दरी अंचल ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जा रहा है।

सिंदरी बस्ती में चलाया गया स्वास्थ्य जांच अभियान

सिंदरी: जिले के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिंदरी बस्ती में कोरोना जांच किया गया।जिसमें 107 लोगो ने जांच कराया। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सिन्दरी अंचल ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच टीम घर-घर जाकर जांच कर रही है।

जांच टीम में शामिल सेविका सहिया दीदी संक्रमित को बतलाने में लापरवाही नहीं बरतें । इसके अलावा लोगों को कोरोना नियमों के अनुपालन वैक्सीनेशन से जुड़ी जानकारियां भी दी जा रही है ।

झरिया अंचल अधिकारी कुशवाहा लोगों को जांच के लिए प्रोसाहित कर रहे थे। सफल इंडिया सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था के सदस्यों ने डोर टू डोर कंपिनिंग कर लोगो को जागरूक कर रहे थे। इस कार्य में क्षेत्र सहीयाओ को लगाया गया था।


कार्यक्रम में अंचल अधिकारी परमेश्वर कुशवाहा, सीडीपीओ मीना देवी, सहीया राखी देवी सफल इंडिया के प्रदीप कुमार महतो, राजू मंडल, राहुल दत्ता सिन्दरी थाना की ओर से संजीव कुमार देव सोनु गोस्वामी दिवाकर कुमार आदि उपस्थित थे ।