सीएम नीतीश पर तेजस्वी का बड़ा प्रहार बोले,सीएम ने चूड़ियां पहन रखी है

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चूड़ियां पहनी हुई हैं क्योंकि वह उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं जो राज्य की व्यवस्था खराब कर रहे हैं.

Dec 23, 2019 - 06:55
सीएम नीतीश पर तेजस्वी का बड़ा प्रहार बोले,सीएम ने चूड़ियां पहन रखी है

पटना : नागरिकता संशोधन कानून का बिहार में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है. पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के तेवर इन दिनों शख्त है. तेजस्वी राज्य में अराजक तत्वों पर कार्रवाई न करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने कहा कि सीएम ने चूड़ियां पहनी हुई हैं क्योंकि वह उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं जो राज्य की व्यवस्था खराब कर रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा, बीजेपी के नेता टीवी पर होने वाली डिबेट में कहते हैं कि ठोकेंगे और शांत करेंगे. गिरिराज सिंह हमेशा भड़काऊ भाषण देते हैं. ये ऐसा है कि मानो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चूड़ियां पहनी हों. अराजक तत्वों को फौरन गिरफ्तार किया जाना चाहिए. अगर वह इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकते हैं, तो उन्हें फौरन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

आरजेडी नेता ने आगे कहा, शनिवार को हमने बिहार में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया. कुछ अराजक तत्व, लगभग 6 लोगों ने 9 लोगों पर फायरिंग की. मैंने घायलों से अस्पताल जाकर मुलाकात की. उनमें एक की हालत बेहद नाजुक है. आपको बतादे कि बिहार में शनिवार को आरजेडी ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बंद बुलाया था.

इस दौरान आरजेडी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राज्य में जमकर उत्पात मचाया. उन्होंने लोगों के साथ मारपीट की, गाड़ियों में तोड़फोड़ की. एक आरजेडी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की बात कहते हुए ऑटो रिक्शा में तोड़फोड़ करते हुए कैमरे में भी कैद हुए. कई जगहों पर पत्रकारों से भी मारपीट की गई. पार्टी के शीर्ष नेताओं ने इसपर नाराजगी जाहिर करते हुए कुछ नेताओं पर कार्रवाई की है. अब उन्हें राज्य में पार्टी की छवि खराब होने की चिंता सता रही है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0