सीसीएल ने किया अप्रैल में 4.84 मीट्रिक टन कोयले का रिकॉर्ड उत्पादन

पिछले साल के मुकाबले कोयला उत्‍पादन में 133 प्रतिशत और उठाव में 122 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

May 14, 2021 - 05:01
सीसीएल ने किया अप्रैल में 4.84 मीट्रिक टन कोयले का रिकॉर्ड उत्पादन

रांची

सीसीएल ने अप्रैल 2021 में कोयला उत्‍पादन तथा उसके उठाव में भी अप्रत्‍याशित वृद्धि दर्ज की है। अप्रैल 2020 के 2.28 मीट्रिक टन के मुकाबले इस साल अप्रैल 2021 में 4.84 मीट्रिक टन कोयले का उत्‍पादन और अप्रैल 2020 के 2.96 मीट्रिक टन के मुकाबले 6.56 मीट्रिक टन कोयले का उठाव भी किया गया। इस प्रकार चालू वित्तीय वर्ष के पहले ही महीने में सीसीएल ने पिछले साल के मुकाबले कोयला उत्‍पादन में 133 प्रतिशत और उठाव में 122 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।सीसीएल सभी कोयला योद्धाओं को नमन करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट करता है जो कोरोना जैसी इस वैश्विक युद्ध जैसी महामारी से मुकाबला करते हुए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इससे यह बात साबित हो रही है कि आज के इस विकट परिस्थिति में भी हमारे कर्मी अपने कर्त्‍तव्‍यों के प्रति दृढसंकल्पित हैं। उनकी कार्य भावना की बदौलत सीसीएल अपने सामाजिक तथा राष्‍ट्र के प्रति दायित्‍वों को बखूबी निभाने में सफल हो रहा है।

सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद द्वारा सभी एरिया महाप्रबंधक, सीएमएस (सीसीएल), महाप्रबंधक (एसडी एण्‍ड सीएसआर) तथा अन्‍य वरीय पदाधिकारियों के साथ लगातार वर्चुअल मिटिंग कर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने-कराने तथा राज्‍य सरकार तथा स्‍थानीय प्रशासन के साथ मिल-जुलकर कोरोना के रोकथाम और बचाव के लिए आवश्‍यक सेवा प्रदान करने का निर्देश दिया जा रहा है। सीसीएल के सभी निदेशकगण भी इस मुहीम में दिन-रात अपनी-अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं. उक्त जानकारी सीसीएल के जनसंपर्क विभाग अध्यक्ष अनुपम कुमार राणा ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0