सोनी सब पर बालबीर रिटर्न्स में रोमांचक दृश्यों का नजारा

Jun 28, 2024 - 11:58
सोनी सब पर बालबीर रिटर्न्स में रोमांचक दृश्यों का नजारा

सोनी सब के ‘बालवीर रिटर्न्स के आगामी एपिसोड्स में पहली बार यह देखने को मिलेगा कि तिमनासा को अपनी जान की चिंता सता रही है, क्‍योंकि उस रहस्यहमयी इंसान ने उसका वजूद मिटा देने का प्रण कर लिया है। दर्शकों को तिमनासा को साड़ी पहनकर होली मनाते हुए और साथ ही पूरे भारत नगर को तबाह करने के अपने शैतानी इरादे को अंजाम देते हुए देखने का मौका मिलेगा। इसके आगामी एपिसोड में देखेंगे कि तिमनासा, नकाबपोश का पर्दाफाश करने और उसे मारने में कोई कसर नहीं छोड़ती है ताकि वह उस राज को खत्म कर सके, जिससे उसकी मौत हो सकती है। वह इस इरादे के साथ आती है कि नकाबपोश खुद ब खुद अपनी पहचान बता दे।


वहीं दूसरी तरफ, देबू उस पहेली को सुलझाने में कामयाब हो रहा है और तिमनासा को मारने की अगली पहेली को जानने की तरफ कदम बढ़ा रहा है। वहीं भारत नगर में भयमार (आदित्‍य रणविजय) और तौबा-तौबा (श्रीधर वत्सेर) कुछ रंगों में जहर मिला देते हैं और लोग बेहोश होने लगते हैं। नकाबपोश सही समय पर पहुंच जाता है और विवान की मदद से सारा जहर निकाल देता है और सबको बचा लेता है।
तिमनासा की भूमिका निभा रहीं पवित्रा पुनिया कहती हैं, ‘’अब तक तिमनासा एक ऐसी शैतान थी जिसे कोई मार नहीं सकता था। तिमनासा को सब जानते हैं कि वह तब तक नहीं रुकेगी जब तक खुद को बचाने के लिये नकाबपोश और विवान को मार नहीं देती। आगामी एपिसोड और भी रोमांचक होने वाले हैं।
बालवीर, देबू भइया और नकाबपोश की भूमिका निभा रहे देव जोशी कहते हैं, ‘’बालवीर अब दो और किरदार निभाता नज़र आ रहा है, जिसे अलग-अलग स्थितियों से लड़ने और तिमनासा को भटकाने के लिये के लिये तैयार किया है। देबू उर्फ बालवीर, तिमनासा को मारने के रहस्यर को जानने के और करीब पहुंच चुका है। इस कहानी ने एक रोमांचक मोड़ ले लिया है और दर्शकों के सामने कुछ दिलचस्प खुलासे होने वाले हैं।
भय की रानी तिमनासा को किस बात का डर सता रहा है, जानने के लिये देखते रहिये ‘बालवीर रिटर्न्स‘ सिर्फ सोनी सब पर।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0