स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का होता है वासः-डॉ रश्मि मानपुर में विमेन फिटनेस क्लब का शुभारंभ

Aug 20, 2021 - 08:01
स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का होता है वासः-डॉ रश्मि मानपुर में विमेन फिटनेस क्लब का शुभारंभ

अमरेन्द्र कुमार सिंह
मानपुर(गया) । मानपुर स्थित सुरधारा कला केंद्र परिसर में नवीन जीवनधारा द्वारा संचालित विमेन फिटनेस क्लब का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जीबीएम कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका सह समाजसेवी महिला डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी एवं कवियित्री पल्लवी जोशी ने संयुक्त रूप से करतल ध्वनि के बीच दीप प्रज्वलित कर किया। अपने उद्घाटन संबोधन में डॉ रश्मि ने कहा कि मानपुर क्षेत्र में महिलाओं के स्वास्थ्य को देखते हुए फिटनेस क्लब खोले जाना एक सराहनीय पहल है।वर्तमान दौर में स्वास्थ्य मानव जीवन की महत्वपूर्ण कुंजी है।संगीत भी एक तरह का योगासन है। महिलाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए फिटनेस जरूरी है। इसके लिए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहना होगा। महिलाएं अब अबला नहीं बल्कि सबला बनकर समाज को नई दिशा देने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। जिससे हमारा पूरा सामाजिक परिवेश सुंदर नजर आता है। हमारा प्रयास है कि फिटनेस क्लब ऊंचाइयों के शीर्ष पर पहुंचे इसके लिए पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस बीच उन्होंने अपनी स्वरचित कविता का पाठ किया। मौके पर कवयित्री पल्लवी जोशी ने कहा कि महिलाओं एवं बेटियों को स्वस्थ रखने के लिए फिटनेस क्लब कारगर साबित होगा।क्लब की संचालिका अंकिता ने बताया कि फिटनेस क्लब सोमवार से शुक्रवार तक संचालित रहेगा। जहां प्रतिदिन महिलाओं को योगासन, प्राणायाम एवं शारीरिक स्वास्थ्य,आहार एवं स्वस्थ रहने के गुर सिखाए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन सुरधारा कला केंद्र के संचालक बिपिन बिहारी ने किया।मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0