स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में ट्रस्ट ने एक निर्धन बालिका की पढ़ाई का जिम्मा लिया

Mar 27, 2021 - 08:19
स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में ट्रस्ट ने एक निर्धन बालिका की पढ़ाई का जिम्मा लिया

रांची। संत सदानंद महाराज ने एक बालिका कुमारी संस्कृति की स्कूली शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का जिम्मा राँची के अपने शिष्यों को दिया है।
निर्धन बालिका कुमारी संस्कृति के पिता स्व. इन्द्रेश कुमार पाठक, शांति नगर, गाँधी नगर, कांके रोड के निवासी हैं। कुमारी संस्कृति की माता पल्लवी पाठक ने संस्था द्वारा आदर्श सामुहिक विवाह के समय गुरु जी से मिलकर बताया कि मेरे पति का देहांत हो गया है। हमारे परिवार मे वही कमाने वाले एक ही व्यक्ति थे। उनके देहांत के बाद हालत दयनीय हो गई है। इस कारण अपनी पुत्री कुमारी संस्कृति को पढाने मे असमर्थ हैं। मेरी बेटी के एक वर्ष का स्कूल फीस बाकी है। पल्लवी देवी की बात सुनकर गुरू जी ने कुमारी संस्कृति की पूरे वर्ष की फीस भरने एवं उसकी वह जहा तक पढाई करे उसका पूरा दायित्व राँची के अपने शिष्यों को दिया। गुरू महाराज के आदेश को सभी शिष्यों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
आज शनिवार को कुमारी संस्कृति की माता पल्लवी पाठक को संस्था के वरिष्ठ सदस्य पुर्णमल सर्राफ एवं नन्द किशोर चौधरी ने संस्था की ओर से रू• 31560/=(एकतीस हजार पांच सौ साठ) का चेक प्रदान कर उस निर्धन बालिका की पढाई की जिम्मा संस्था ने अपने क॓धो पर लिया
इस अवसर पर संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम, अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, पुर्णमल सर्राफ, नन्द किशोर चौधरी,रमेन्द्र पाण्डेय, धीरज कुमार गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0