"हर घर तिरंगा अभियान" के तहत कुकरा देवी स्थान से मानपुर प्रखण्ड तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया

गया (मानपुर) । ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को वजीरगंज विधायक माननीय वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मानपुर कुकरा देवी स्थान से मानपुर ब्लॉक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस वर्ष अभियान का आयोजन ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष’ की थीम पर किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा में वजीरगंज विधायक माननीय वीरेंद्र सिंह, महामंत्री विनय कुमार प्रभाकर, भाजपा महामंत्री विनोद सिंह, मानपुर नगर मंडल अध्यक्ष बालाजी, मीडिया सेल संयोजक राकेश रंजन कुमार, मानपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, राजीव रंजन, विकास सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. सुरेंद्र सिंह, नरेश सिंह, महिला मोर्चा की राखी सेठ, अनुराधा कुमारी, भारतीय जनता पार्टी गया जी पूर्वी उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, भाजपा नेता दुखन प्रसाद पटवा, मुफस्सिल थानाप्रभारी, मानपुर प्रखंड अधिकारी, जीविका संयोजक सहित भाजपा के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा निर्धारित समय अनुसार कुकरा देवी स्थान से शुरू हुआ। यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थाम रखा था। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा मानपुर प्रखंड गूंज उठा। उत्साह के साथ आगे बढ़ती तिरंगा यात्रा मुफस्सिल मोड़ होते हुए मानपुर प्रखंड तक भव्य परिसर पहुंचा। यात्रा के दौरान सड़क किनारे मौजूद लोगों ने भी तिरंगा यात्रा का उत्साह बढ़ाया। पूरे रास्ते देशभक्ति का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया। विधायक वीरेंद्र सिंह ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। वहीं महामंत्री विनय कुमार प्रभाकर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए देशभक्ति और राष्ट्रगौरव की भावना को मजबूत करना है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता का संदेश है। तिरंगा हमारे "आन बान और शान" का प्रतीक है। यह हमारे राष्ट्रीय एकता अखंडता और गौरव की पहचान है। इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत यात्रा में हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक युवाओं, माताओं-बहनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा मानपुर राष्ट्रभक्ति की भावना से गूंज उठा। इस भव्य तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सम्मानित नागरिकों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आयोजकों का पूरा सहयोग रहा।

Aug 14, 2026 - 09:05
"हर घर तिरंगा अभियान" के तहत कुकरा देवी स्थान से मानपुर प्रखण्ड तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0