‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष: 44वीं वाहिनी एसएसबी ने सामूहिक गायन से जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

नरकटियागंज। 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नरकटियागंज के कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी के मार्गदर्शन एवं उप कमांडेंट ज्ञानेन्द्र कुमार की उपस्थिति में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर तीसरे चरण के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल, रेलवे प्रवेशिका प्लस-टू स्कूल एवं प्राइड इंटरनेशनल स्कूल, नरकटियागंज में सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट श्री बलवंत सिंह नेगी ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ का अनंत राष्ट्रप्रेम देशवासियों को ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और सामूहिक संकल्प के साथ नए भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत की गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान 44वीं वाहिनी के मुख्यालय सहित सभी सीमा चौकियों पर अधिकारियों एवं जवानों ने भी सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का सस्वर गायन किया। राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ को राष्ट्रव्यापी जन-उत्सव के रूप में मनाते हुए राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में 44वीं वाहिनी के निरीक्षक सामान्य जय प्रकाश कुमार, सहायक उप निरीक्षक प्रमजीत सिंह, मुख्य आरक्षी सामान्य विजय कुमार सिंह, रेलवे प्रवेशिका प्लस-टू स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री सुनील कुमार यादव सहित शिक्षकगण मौजूद रहे। वहीं प्राइड इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक श्री अवधेश कुमार दुबे, प्रधानाध्यापक राहुल निशांत, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, अधीनस्थ अधिकारी एवं बालकर्मियों सहित करीब 400 लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरवशाली विरासत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Aug 12, 2026 - 16:53
‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष: 44वीं वाहिनी एसएसबी ने सामूहिक गायन से जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0