अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंद्रप्रस्थ पेट्रोलियम की महिलाकर्मियों को किया गया सम्मानित

Mar 8, 2021 - 11:16
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंद्रप्रस्थ पेट्रोलियम की महिलाकर्मियों को किया गया सम्मानित

रांची। राजधानी के बिरसा चौक स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप इंद्रप्रस्थ पेट्रोलियम में महिला दिवस के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक सुरेंद्र कुमार राय द्वारा समस्त महिलाकर्मियों को सम्मान स्वरूप उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उपहार भेंट किया गया। श्री राय ने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं का योगदान पूरे देश और समाज के लिए अतुल्य है एवं उनके द्वारा किए गए कार्य से ही हम सब आगे बढ़ रहे हैं।
जिस प्रकार करोना महामारी और लॉकडाउन के कठिन समय में भी महिला कर्मचारियों ने योगदान दिया है, वह काफी उत्कृष्ट है एवं इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है।
इंद्रप्रस्थ पेट्रोल पंप की टीम आगे भी उनसे इसी तरह के मेहनत और लगन की अपेक्षा करती है। इस मौके पर महेश राय, मुकेश ,हिमांशु , प्रशांत गौरव , शीर्ष राजवंश , शौर्य, शंकर सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0