अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

धरती आबा का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता : रवि अग्रवाल

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

रांची। अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर बुधवार को पुराना जेल स्थित उनके कमरे में बनाए गए स्मृति हॉल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदधारी रवि अग्रवाल ने धरती आबा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि धरती आबा का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। उनके सपनों को साकार कर झारखंड का विकास करने की पहल की जाएगी। इसके लिए सरकार से मांग की जाएगी। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महेश, संतोष महतो, भूपेंद्र कोइरी, राजाराम प्रसाद, रमेश लोहरा, वीणा महतो, रामकुमार सहित अन्य उपस्थित थे।