अति पिछड़ा प्रकोष्ठ चलाएगा सदस्यता अभियान:-पुष्पेंदु

Oct 1, 2022 - 05:17

अमरेन्द्र कुमार सिंह

गया । आज अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जदयू का बैठक जिला अध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ विनोद कुमार के अध्यक्षता में हुआ। विनोद कुमार ने नीतीश सरकार के द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों का चर्चा किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ पुष्पेंदु पुष्प ने सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आवाहन अति पिछड़ा भाई बहनों से किया। जदयू नेता पुष्पेंदु ने याद दिलाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाशिया पर रहने वाले अति पिछड़ा समाज को राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मुख्यधारा में लाने का कार्य किया है। पंचायती राज में अति पिछड़ा समाज को आरक्षण देकर राजनीतिक जागरूकता लाया है। इसलिए तमाम अति पिछड़ा भाइयों को बढ़-चढ़कर सदस्यता अभियान को सफल बनाना है। सदस्यता अभियान के लिए प्रत्येक प्रखंड में कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, रामानंद शर्मा, भरत चंद्रवंशी, पप्पू साव, पप्पू दांगी, अखिलेश दांगी, संजय दांगी, दिलीप चंद्रवंशी, इंदर ठाकुर, कैलाश चंद्रवंशी, मोहम्मद अंसारी, राकेश दांगी, बृजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0