अनंतपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 160 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

Jan 17, 2021 - 07:58
अनंतपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 160 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

रांची। राजधानी के अनंतपुर स्थित यमुना अपार्टमेंट में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए 160 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मधुमेह व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.मनीष कुमार व हड्डी जोड़,नस रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रकाश कुमार ने मरीजों की जांच कर समुचित परामर्श दिया। मौके पर लोगों के डायबिटीज लेवल और ब्लड प्रेशर की भी जांच की गई। शिविर को सफल बनाने में समाजसेवी तुषार कांति शीट, संतोष कुमार, अनीश कुमार, पिंकी कुमारी व रूबी कुमारी ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0