इनरव्हील क्लब ऑफ गया ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज मिलन समारोह

Sep 6, 2021 - 10:46
इनरव्हील क्लब ऑफ गया ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज मिलन समारोह

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया। सांस्कृतिक केंद्र रेनेसास में इनरव्हील क्लब ऑफ गया ने तीज मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पीएएस. दुर्गा सहाय ने किया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्षा तृप्ति गुप्ता ने बताया कि हरतालिका तीज का व्रत संकल्प शक्ति और अखंड सौभाग्य की कामना का प्रतीक पावन पर्व हैl जो पति की लंबी आयु के लिए मनाया जाता है इस अवसर पर महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान मैं सच कर आई थी।सभी ने बहुत खूबसूरत नृत्य किए इस बार का थीम था यह रिश्ता क्या कहलाता है इसलिए सभी सदस्य अपने किसी ना किसी रिश्ते के साथ नृत्य प्रस्तुत की जैसे मां -बेटी देवरानी -जेठानी आदि सभी पीडीसी द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम बहुत ही मनमोहक था lसभी ने स्वादिष्ट बनारसी चाट का खूब मजा लिया। कार्यक्रम के अंत में पीएस दुर्गा सहाय द्वारा प्रतिभागियों को उपहार भी दिए गए। इस कार्यक्रम में क्लब की सदस्य अन्य इनरव्हील की सदस्य और अतिथि भी शामिल हुए यह जानकारी क्लब की एडिटर आशा कंधवे ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0