एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल अमरजीत कुमार के नेतृत्व में मिला जैक के अध्यक्ष से, परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की

Apr 16, 2021 - 06:04
एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल अमरजीत कुमार के नेतृत्व में मिला जैक के अध्यक्ष से, परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की

रांची. कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए NSUI के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर व बंगाल के सह प्रभारी अमरजीत कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा की तारीख़ कुछ दिन के लिए स्थगित की मांग की गई. NSUI के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अमरजीत कुमार ने जैक अध्यक्ष से परीक्षा के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने की भी मांग रखी.
मौक़े पर मौजूद NSUI के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अमरजीत कुमार के कहा कि कोरोना काफ़ी तेज़ी से हमारे राज्य में फैल रहा है, प्रतिदिन सैकड़ों लोग संक्रमित हो रहे हैं। आने वाले समय में छात्रों के परीक्षाएं होनी है. परीक्षा देने के दौरान छात्रों पर संक्रमण का ख़तरा काफ़ी बढ़ जाएगा. उन्हें घरों से निकल कर परीक्षा केन्द्रों पर जाना होगा और इससे अधिक से अधिक एक दूसरे के सम्पर्क में आयेंगे और काफ़ी छात्र संक्रमित भी हो जाएंगे. तत्कालीन कोरोना के परिस्थिति को देखते हुए और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह मांग की कि दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा की तारीख़ कुछ दिन के लिए स्थगित की जाए, हालात सामान्य होने पर परीक्षा ली जाए और साथ ही परीक्षा लेने की कोई वैकल्पिक उपाय भी तलाशा जाए.
उन्होंने कहा कि झारखंड में बहुत से छात्र ग्रामीण इलाक़े से आते हैं, जहाँ इंटरनेट की सुविधा नहीं है. इन बातों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक उपाय तलाशे जाएं और छात्र बिना किसी भय के परीक्षा दे सकें. उन्होंने बताया कि कोरोना की लड़ाई में हमारा शिक्षा का स्तर न कम हो जाए इसलिए परीक्षा ज़रूरी है.

मौक़े पर मौजूद है प्रदेश महासचिव राजीव कुमार ने कहा कि आने वाले समय में हम छात्रों की आवाज़ उठाते रहेंगे और उन्हें उनका हक़ दिलाते रहेंगे.
प्रतिनिधिमंडल में सूरज झा, पुनीत नायक, प्रेम सिंह, विवेक शामिल थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0