एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह सम्मानित
रांची। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगों की जान बचाने एवं जरूरतमंद लोगों को हर जरूरत की चीज उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समाजसेवी इंद्रजीत सिंह को कोरोना योद्धा के सम्मान से नवाजा गया। कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह को इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के कंट्री हेड आरिफ बट ने कहा कि इंदरजीत सिंह एवं उनकी टीम द्वारा कोरोना काल में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए उल्लेखनीय कार्य किया गया। जिस समय लोग अपने घरों से नही निकल रहे थे, उस समय इंदरजीत एवं टीम लोगो की जान बचाने के लिए 24 घंटे हाजिर थे। लोगों को अस्पताल में बेड दिलाना, ऑक्सीजन सिलिंडर, ब्लड, प्लेटलेट्स, दवाईयां, भोजन, राशन, कोविड किट, ऑक्सिमिटर, कंसॉन्ट्रेटर, आर्थिक सहयोग,चाहे जो भी काम हो इंदरजीत सिंह ने उसे पूरा किया एवं लगातार 60 दिनों तक लोगो की सेवा की। इंदरजीत सिंह ने
इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के कंट्री हेड आरिफ बट को धन्यवाद किया एवं कहा कि इस कोरोना काल मे आरिफ बट द्वारा भी बहुत सहयोग किया गया है। इंद्रजीत को सम्मान मिलने पर उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी।



admin@admin.com



