कॉफी रोस्टर्स का किया गया शुभ उद्घाटन

Oct 2, 2021 - 06:49
कॉफी रोस्टर्स का किया गया शुभ उद्घाटन

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । शहर बिसार तालाब चोपड़ा एजेंसी के स्थित शम्सी बिल्डिंग में वातानुकूलित फास्ट फूड व कॉफी रोस्टर्स का शुभ उद्घाटन किया गया। रेस्टोरेंट कॉफी रोस्टर्स का उद्घाटन गया नगर निगम गया के डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर रेस्टोरेंट्स के प्रोपराइटर मृणाल मयंक, पूर्व प्रधानाचार्य इंदू सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा सहित शहर के गणमान्य लोग व युवा वर्ग के लोग उपस्थित थे। रेस्टोरेंट काफी रोस्टर्स का शानदार शुभारंभ आगत अतिथि डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने उपस्थित गणमान्य के साथ केक काटकर किया। इस अवसर पर उद्घाटन कर्ता मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि बताया कि काफी रोसटर्स की यह रेस्टोरेंट्स एपी कॉलोनी स्थित कॉफी रोस्टर्स की दूसरी इकाई है और युवाओं की पहली पसंद है। कम समय में रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर ने कम समय में कम जगह में भी काफी सुंदर रेस्टोरेंट्स बनाया है इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं। प्रोपराइटर मेनाल मयंक ने बताया कि रेस्टोरेंट व्यवसाय का विस्तार किया जा रहा है। रेस्टोरेंट में सुकून से बैठकर सभी प्रकार के फास्ट फूड खाने का लुत्फ उठा सकते हैं साथ ही बेस्ट कॉफी का चुस्की ले सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0