कोरोनायोद्धा घोषित कर दिवंगत पत्रकार साथियों की आर्थिक सहायता करें सीएम : सुबोधकांत सहाय

May 11, 2021 - 07:32
कोरोनायोद्धा घोषित कर दिवंगत पत्रकार साथियों की आर्थिक सहायता करें सीएम : सुबोधकांत सहाय

रांचीः पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने मंगलवार को ट्वीटर पर पत्रकार साथियों के निधन पर शोक जताया और मुख्यमंत्री को सुझाव दिए।
श्री सहाय ने मुख्यमंत्री को ट्वीटर पर टैग करते हुए कहा कि पत्रकार साथियों की लगातार हो रहीं मौतें चिंताजनक है। जहां अन्य राज्यों ने पत्रकारों ही नहीं, हाॅकरों, ठेला-खोमचे वाले को भी सहयोग की घोषणा की है, तो हमारे राज्य में भी एक पहल करने की जरूरत है। आखिर उनके आश्रित की सुध कौन लेगा? उन्होंने कहा कि पत्रकार साथियों को जल्द कोरोनायोद्धा घोषित करके उन्हें आर्थिक सहयोग की जाए।
उन्होंने ट्वीटर पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार सिंह और मृत्युंजय श्रीवास्तव के निधन पर शोक भी जताया। उन्होंने कहा कि अधिकतर पत्रकार आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। हाल ही कोरोना संक्रमण काल के दौरान अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करते हुए बहुत से पत्रकार शहीद हुए हैं। श्री सहाय ने कहा कि कोरोना ने कुछ युवा और आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों को भी लील लिया है। उन्होंने कहा कि हमें सोचना चाहिए कि उनके परिवार का क्या होगा?
पत्रकार साथियों की पीड़ा को ट्वीटर पर सीएम तक पहुंचाने पर एआइएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बिहार, झारखंड व बंगाल प्रदेश प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया ने श्री सहाय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0