कोरोना से बचाव के मद्देनजर तैयारियों का उपायुक्त अनन्य मित्तल ने लिया

Apr 9, 2021 - 05:00
कोरोना से बचाव के मद्देनजर तैयारियों का उपायुक्त अनन्य मित्तल ने लिया

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल प्रभार ग्रहण करने के साथ ही पूरे एक्शन में दिख रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लिया। इस क्रम में उपायुक्त ने सदर अस्पताल, चाईबासा अंतर्गत संचालित वैक्सीनेशन सेंटर, सैंपल कलेक्शन सेंटर, आईसीयू कक्ष, कुपोषण उपचार केंद्र और कोविड-19 केयर सेंटर पाताहातू का भी अवलोकन किया। संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से सामना करने के लिए तत्पर रहें। पीड़ितों की हर संभव सहायता करने में जुटे रहें। जरा भी कोताही नहीं बरतें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0