राष्ट्र के नवनिर्माण में मजदूरों की भूमिका अहम : सुमन मिश्रा

Apr 10, 2021 - 11:39
राष्ट्र के नवनिर्माण में मजदूरों की भूमिका अहम : सुमन मिश्रा

रांची। छात्र क्लब ग्रुप की ओर से रिंग रोड पर अवस्थित हाजी चौक, (दलादली) के निकट क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध समाजसेविका एवं हटिया विधानसभा क्षेत्र की भाजपा नेत्री सुमन मिश्रा, कपिल फाउंडेशन के बीनू शर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री विश्वकर्मा भगवान के वंदना से हुआ। मौके पर सुमन मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में मजदूरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मजदूर भाई हमारे हितैषी हैं, इनका सम्मान करना हम सबों का कर्तव्य है। वहीं, शिव किशोर शर्मा ने कहा कि घर में रहे या बाहर, मास्क अवश्य पहनें, शारीरिक दूरी का पालन करें। क्लब की ओर से आम जनता एवं मजदूरों के बीच गमछा,मास्क, सैनिटाइजर, डेटॉल आदि वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुजीत सिंह, कुमारी अनिता,
रोहित उरांव,विनोद चौधरी, सिकंदर गोप,संजय कुमार, मुनीलाल गोप, पवन कुमार,सोनू कुमार, धर्मजीत कुमार,अजय कुमार,कलावती देवी,लक्ष्मण उराव, बली गोप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0