महिला पत्रकार से मारपीट के विरोध में रांची में पत्रकारों का प्रदर्शन, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
रांची: दिल्ली में महिला पत्रकार के साथ कथित मारपीट की घटना के विरोध में शनिवार को रांची के फिरायालाल चौक पर पत्रकारों ने प्रदर्शन किया। सहाफी एसोसिएशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।
रांची: दिल्ली में महिला पत्रकार के साथ कथित मारपीट की घटना के विरोध में शनिवार को रांची के फिरायालाल चौक पर पत्रकारों ने प्रदर्शन किया। सहाफी एसोसिएशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और महिला पत्रकार को न्याय दिलाने की मांग की। पत्रकारों ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकारों पर किसी भी तरह का हमला लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
प्रदर्शन में पत्रकारों ने “न्याय दो, सुरक्षा दो”, “पत्रकार पर हमला, लोकतंत्र पर हमला है” और “चुप्पी तोड़ो, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाओ” जैसे नारे लगाए।
वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों को निर्भीक होकर काम करने के लिए सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए। खासकर महिला पत्रकार के साथ हिंसा की घटना को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
प्रदर्शन में रांची प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, सुरेंद्र सोरेन, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, विपिन उपाध्याय, जावेद अख्तर, वसीम आलम समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
पत्रकारों ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और देशभर में पत्रकारों के खिलाफ होने वाली हिंसा के विरोध में एकजुट होकर आवाज उठाई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

