गोबिंदपुर स्वांग में कार्यरत 58 वर्षीय सीसीएल कर्मी अशोक ठाकुर की कार्य करने के दौरान हुई मौत।

बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर सीसीएल में कार्यरत गोमिया लतखुट्टा के 58 वर्षीय सीसीएल कर्मी अशोक ठाकुर की मृत्यु काम करने के दरम्यान आज हो गई।

Jul 25, 2020 - 07:35
गोबिंदपुर स्वांग में कार्यरत 58 वर्षीय सीसीएल कर्मी अशोक ठाकुर की कार्य करने के दौरान हुई मौत।

बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर सीसीएल में कार्यरत गोमिया लतखुट्टा के 58 वर्षीय सीसीएल कर्मी अशोक ठाकुर की मृत्यु काम करने के दरम्यान आज हो गई। वो मुंशी के पद पर कार्यरत थे। इस संदर्भ में कामगारों ने बताया की वो काम कर रहे थे और अचानक काम करने के दौरान अचेत होकर गिर गये। गिरने के बाद उनकी मौत हो गई। मृत्यु की खबर मिलते ही अधिकारी सहित यूनियन के नेता व काफ़ी संख्या में कामगार घटना स्थल पहुंच गए। सभी लोग मुआवजे की मांग को लेकर थोड़ी देर तक कोयला उत्खनन सहित अन्य कार्य को रोक दिए। अधिकारीयों व यूनियन के नेताओं के साथ वार्ता के बाद प्रबंधन ने परिजन के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही। तब जाकर घटना स्थल से शव को उठने दिया गया।

मृतक के बिलखते परिजन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0